Quantcast
Channel: Newstracklive.com | suvichar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

किसी की वस्तुएं इस्तेमाल करने से पहले ये जान लें की पड़ सकते हैं आप मुसीबत मेंकिसी की वस्तुएं इस्तेमाल करने से पहले ये जान लें की पड़ सकते हैं आप मुसीबत में

$
0
0

प्रत्येक व्यक्ति में सकारात्मक अौर नकारात्मक ऊर्जा होती है। व्यक्ति की ऊर्जा से उसके आस-पास अौर प्रयोग करने वाली वस्तुएं भी प्रभावित होती हैं। किसी की वस्तुएं प्रयोग करने से आर्थिक परेशानियों अौर दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। वस्तु को प्रयोग करने से उस व्यक्ति की सकारात्मक अौर नकारात्मक ऊर्जा उस वस्तु में चली जाती है। जब उस वस्तु का प्रयोग हम करते हैं तो वह उस वस्तु के साथ वह ऊर्जा हमारे पास आ जाता है। इसलिए किसी की इन 6 चीजों का प्रयोग न करें।
 
कई लोग किसी से पेन लेकर कार्य करने के पश्चात वापिस करना भूल जाते हैं। जो आर्थिक अौर अपमान का कारण बनती है इसलिए भूलकर भी दूसरे का पेन अपने पास न रखें।
 
दूसरों के बेड या पलंग पर सोने को भी वास्तु दोष माना जाता है। इस प्रकार करने से उस पलंग पर सोने वाले लोगों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होता रहता है अौर अन्य व्यक्ति को धन संबंधित परेशानी होती है।
 
दूसरों की पहनी घड़ी पहनने से व्यक्ति के कार्यों में असफलता अौर आर्थिक नुक्सान होता है इसलिए ऐसा न करें।
 
दूसरों से वस्त्र मांग कर पहनने से भी कई प्रकार की चिंताअों अौर कष्टों का सामना करना पड़ता है। 
 
जो व्यक्ति दूसरों के धन पर नजर रखता हो या उधार लेकर वापिस नहीं करता उसके लिए ऐसी आदत आर्थिक परेशानी अौर दुर्भाग्य का कारण बनता है।
 
किसी का रुमाल प्रयोग करने से उनके मध्य लड़ाई-झगड़े होते हैं। जो व्यक्ति दूसरे का रुमाल लेता है उसे निरंतर धन की हानि होती है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>