Quantcast
Channel: Newstracklive.com | suvichar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

अगर हो आर्थिक रुप से परेशान तो ये करने से मिल सकता छुटकाराअगर हो आर्थिक रुप से परेशान तो ये करने से मिल सकता छुटकारा

$
0
0

अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, अनावश्यक व्यय के चलते हमेशा आपका बजट बिगड़ रहा है तो गुरुवार के दिन बताए गए खास उपाय आजमाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों में भी बताया गया है कि गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस किसी पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति सदैव अच्छी रहती है। 

गुरुवार को करें ये उपाय
शास्त्रों के अनुसार गुरुवार भगवान बृहस्पति का माना गया है। इसलिए इस दिन खासकर बृहस्पति देव का पूजन किया जाता है। 

बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। वे धन समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व शिक्षा के दाता हैं। उन्हें पीली वस्तुएं बेहद प्रिय है।

कुंडली में गुरु से संबंधित कोई दोष हो तो इन मामलों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या फोटो को पीले कपड़े पर विराजित कर पूजा करें। पूजा में चंदन, पीले चावल, पीले फूल चढ़ाएं। 

हर गुरुवार शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इस उपाय से गुरु ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं। गुरु से जुड़ी पीली वस्तुओं का दान करें। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चने का दाल कर सकते हैं। गुरुवार को पीले कपड़े पहनें। इस दिन बिना नमक के खाना खाएं। खाने में पीले रंग का पकवान शामिल करें।

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>