Quantcast
Channel: Newstracklive.com | suvichar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

तो इसलिए कौरवों ने साम्ब और लक्ष्मणा का विवाह करवा दिया।तो इसलिए कौरवों ने साम्ब और लक्ष्मणा का विवाह करवा दिया।

$
0
0

महाभारत में श्रीकृष्ण और दुर्योधन एक-दूसरे के शत्रु थे, लेकिन फिर भी श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र का विवाह दुर्योधन की बेटी से करवा दिया। दुर्योधन भगवान श्रीकृष्ण को पसंद नहीं करता था। पांडवों का हितैषी होने के कारण वह श्रीकृष्ण को भी शत्रु मानता था। श्रीकृष्ण भी दुर्योधन को धर्म और शांति के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोध समझते थे, पूरी तरह से उसके खिलाफ भी थे। इसके बावजूद श्रीकृष्ण के पुत्र का विवाह दुर्योधन की पुत्री से क्यों और कैसे हुआ,

साम्ब और लक्ष्मणा एक-दूसरे से करते थे प्रेम
श्रीकृष्ण का पुत्र साम्ब और दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दुर्योधन इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए उसने लक्ष्मणा का स्वयंवर रखा, लेकिन उसमें यादवों को न्योता नहीं भेजा। साम्ब को जब इस बारे में पता चला तो वह भरे स्वयंवर से लक्ष्मणा का अपहरण करके ले गया।

दुर्योधन ने बंदी बना लिया था साम्ब को
जब साम्ब लक्ष्मणा का अपहरण करके ले गया तो दुर्योधन ने सेना के साथ उसका पीछा किया और साम्ब को बंदी बना लिया। तब बलराम साम्ब को छुड़वाने पहुंचे। बलराम ने साम्ब और लक्ष्मणा के विवाह के लिए दुर्योधन को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना।

श्रीकृष्ण ने ऐसे मनाया दुर्योधन को
जब बलराम से दुर्योधन नहीं समझा तो श्रीकृष्ण आए। उन्होंने दुर्योधन और अन्य कौरवों को समझाया कि हमारी आपसी मतभिन्नता अलग है और बच्चों का प्रेम अलग। अगर ये साथ रहना चाहते हैं तो हमें आपसी दुश्मनी को भूला कर इनके प्रेम का सम्मान करना चाहिए। हमारी दुश्मनी का इनके प्रेम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। दुर्योधन और मैं, भले ही एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन हमारे बच्चों के प्रेम का सम्मान करना चाहिए। इस प्रकार समझाने के बाद कौरवों ने साम्ब और लक्ष्मणा का विवाह करवा दिया।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 13839

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>